BNEI BARUCH WORLD CENTER FOR KABBALAH STUDIES

कबला के बारे में मिथकें

कबला अक्सर लाल तारों, ध्यान, जादू, और कई दूसरी चीज़ों से जोड़ा जाता है। यह पन्‍ना कबला के बारे में आम जोड़ी जाने वाली मिथकों को स्पष्‍ट करने का लक्ष्य करता है।

कबला के बारे में १० मिथकें

मिथक # १ : कबला एक धर्म है।
तथ्य : कबला एक विज्ञान है-- समग्र वास्तविकता का भौतिक- विज्ञान। यह एक बुद्धिमता है जो व्यापक वास्तविकता को प्रकट करता है जो हमारी इंद्रियों से सामान्यता छुपी रहती है।

मिथक # २ : कबला लाल तारों और पवित्र जल से जुड़ा है।
तथ्य : कोई संबंध नहीं है। लाल तारें, पवित्र जल और अन्य बनाए गए उत्पाद्‍ पिछले दो दशकों से आकर्षक व्यापारिक आविष्कार हैं।

मिथक # ३ : कबला एक अल्पसंख्यक के लिए आरक्षित है और ४० वर्ष की आयु से अधिक केवल पुरूषों को इसे सीखने की अनुमती है।
तथ्य : निर्वासान के दौरान कबला का अथ्ययन कुछ चुनिंदा व्यक्तियों द्‍वारा किया जाता था। लेकिन, अरी के समय से(१६ शताब्दी), यह सभी के लिए उपलब्ध है।

मिथक # ४ : कबला जादू से संबंध रखता है।
तथ्य : कबला जादू या किसी अन्य जादू-टोना से संबंध नहीं रखता है, बल्कि , यह वास्तविकता की यथार्थवादी जांच से संबंध रखता है।

मिथक # ५ : कबला एक मत है।
तथ्य : कबला एक बुद्धिमता और एक विज्ञान है और प्रत्येक व्यक्ति के लिए उपलब्ध है, किसी भी प्रतिबंध के बिना।

मिथक # ६ : कबला "नए युग" से संबंधित है और यह सामान्य प्रवृत्ति है- एक गतिशील घटना।
तथ्य : कबला मानवता का सबसे पुराना बोध है। इसकी शुरूआत लगभग ५००० वर्ष पहले हुई थी।

मिथक # ७ : कबला टैरो कार्ड, ज्योतिष और अंक से संबंधित है।
तथ्य : टैरो कार्ड,ज्योतिष और अंक, इनके रहस्यवादी व्यवहार में, कबला के साथ गलती से जो़ड दिए गए हैं।

मिथक # ८ : कबला में ताबी़ज हैं।
तथ्य : हमारे संसार में, भौतिक पदार्थ नहीं हैं जो किसी भी अध्यात्मिक विषय को धारण करते हैं। ताबी़ज केवल मनोवैज्ञानिक समर्थन के रूप में व्यक्ति की सहायता कर सकते हैं।

मिथक # ९: कबला में ध्यान शामिल है।
तथ्य : कबला में ध्यान शामिल नहीं है। ध्यान एक अन्य तत्व है जो गैर-कबालियों द्‍वारा अपने ही भ्रम के बीच पिछ्ली कुछ सदियों में, "कबला" शब्द के साथ जोड़ दिया गया था।

मिथक # १० : कबला को समझने से पहले तोहरा और टालमड का अध्ययन करना आवश्यक है।
तथ्य : कबला के बिना, व्यक्ति इन मूल पाठों के अध्यात्‍मिक अर्थ को समझ नहीं सकता, और इस सोच में अटक जाता है कि वे भौतिक घटनाओं और क्रियाओं का उल्लेख करते हैं।